Surya hit most sixes in a year Rohit Virat left behind
Cricket Cricket News Cricket Samachar Latest News

एक साल में सबसे ज़्यादा छक्के, सबसे ज़्यादा रन्स…सूर्या ने धुआं उड़ा दिया, रोहित और विराट को छोड़ा पीछे

जिसे कि आप सब जानते है कि आज के समय में अगर कोई खेल भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो वो है सिर्फ क्रिकेट। जिसे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों ने भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन आज के अपने इस आर्टिकल में हम बात करेंगे भारत के उभरते खिलाडी सूर्य कुमार कि। जिन्होंने अपने खेल से सब कों आकर्षित किया है और वह इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले प्लेयर हां गए है। जानते है इसके बारे में विस्तार से

Surya hit most sixes in a year Rohit Virat left behind

जैसा की आप सब जानते ही है की भारत में क्रिकेट के खेल को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसी ही हाल ही में 28 सितम्बर 2022 बुधवार के दिन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 T20 मैच की सीरिज का पहला मैच हुआ था। 28 सितम्बर 2022 बुधवार के दिन सीरीज का पहला मैच था। जिसे भारत ने आसानी से जीत लिया। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बैटिंग करने का न्योता दिया।

जसप्रीत बुमराह पर उम्मीद बरकरार, टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं ये दो बॉलर

साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग खेलते हुए ख़राब शुरुवात की और 20 ओवर के इस मैच में भारत के खिलाफ 10  विकेट खोकर 106 रन का छोटा सा स्कोर भारत के आगे खड़ा कर दिया। जिसमें साउथ अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज ने भारत के खिलाफ सबसे अधिक 41 रन मारे। जवाब में उतरी भारत टीम की शुरुवात भी बेहद ही ख़राब रही और भारत के ओपनर कप्तान रोहित शर्मा शून्य में आउट हो गए और उसके बाद विराट कोहली भी 3 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। लेकिन अगर इस मैच का कोई हीरो रहा तो वो थे भारतीय ओपनर केअल राहुल और सूर्य कुमार। जिन्होंने मिलकर ताबड़तोड़ बालेबाजी की और भारत को जीत की दहलीज में लाकर खड़ा कर दिया। इस मैच में केअल राहुल ने 51 रन की पारी खेली। तो वहीं सूर्य कुमार ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 33 गेंद में ताबड़तोड़ 50 रन ठोक दिए और भारत 16.4 ओवर में ही आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इस मैच के बाद भारत इस सीरीज में 0-1 से आगे हो गया और इसी के साथ ही सूर्य कुमार इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले प्लेयर बन गए है। जिन्होंने इस साल 2022 में अब तक कुल 45 छक्के जड़े है। आपको हक बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के घातक बैटसमैन मोहम्मद रिज़वान के नाम था। जिन्होंने साल 2021 में 42 छक्के जड़े थे। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 की 21 पारियों में 40.66 की औसत और 180.29 के स्ट्राइक रेट से कुल 732 रन बनाए है।

आपको हम बता की भारत का अलग मैच साउथ अफ्रीका से 2 अक्टूबर को गुहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जायगा। इस साल T20 मैच में जिस प्लेयर के सबसे ज्यादा रन है वो सूर्य कुमार के ही है। उन्होंने अब तक इस साल T20 अंतराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक रन मारे है और इसी के साथ भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बैट्समैन सूर्यकुमार इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर कि लिस्ट में टॉप पर आ गए है। जिन्होंने पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब देखना तिलचस्प होगा की भारत आगले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 मैच में सूर्या कुमार कितने छक्के लगाते है और क्या उनने छक्कों का रिकॉर्ड ऐसे ही कायम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *