भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी कों भला कौन नहीं जनता है। जिनके फैंस देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। धोनी ने अपने दम पर कहीं बार अपनी टीम इंडिया को जीत दिलवाई है। फिर अपनी कप्तानी में साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप हो या फिर साल 2011 में विश्व कप जीता हो। लेकिन आज हम बात करेंगे कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी अपने फैंस के लिए आ रहे है 25 सितम्बर 2022 रविवार के दिन अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव। इसी को विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे आज के अपने इस आर्टिकल में
जैसा की धोनी को आज के समय भी किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान के रूप में वो सब दिया है। जों भारतीय टीम का कहीं सालो का सपना था और उसमें सबसे बड़ा सपना था साल 2011 में धोनी की कप्तानी में जीता वर्ल्ड कप। लेकिन साल 2020 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब वह आपको सिर्फ आईपीएल में चेन्नई की कप्तानी करते हुए नजर आते है। लेकिन धोनी ने घोषणा की है की वो 25 सितम्बर 2022 रविवार के दिन लाइव आएंगे। इसी को लेकर उनके फैंस के बीच दर सताया जा जा रहे है। की कहीं धोनी आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा ना कर दे।
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह सिर्फ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी करते हुए नजर आये है। लेकिन कुछ समय पहले धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग टीम में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और उनकी जगह भारतीय टीम के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग का कप्तान बना दिया था। लेकिन फिर से वापिस चेन्नई के कप्तान धोनी को बना दिया है। लेकिन इसी बीच धोनी ने घोषणा की है की वह अपने फेसबुक अकाउंट से 25 सितम्बर को लाइव आएंगे।
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी सोशल मीडिया में कम ही नजर आते है और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे है। धोनी ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया अकाउंट में एक पोस्ट किया था और कहा था की वह 25 सितम्बर को फेसबुक पर लाइव आएंगे। अब देखना बाकी है की क्या कहते है धोनी लाइव आकर। उनके फैंस बेसब्री से उनके लाइव आनेका इंतजार कर रहे है।