Mahendra Singh Dhoni ruined Irfan Pathan's career fans got angry
Cricket Cricket News Cricket Samachar Cricket Viral Latest News

महेंद्र सिंह धोनी ने किया इरफान पठान का करियर बर्बाद? गुस्साए फैन्स को इस तरह मिला जवाब

आज के समय में क्रिकेट पुरे विश्व में एक ऐसा खेल बन गया है जिसे देश में ही नहीं पुरे विश्व में बड़े ही उत्साह के साथ देखा जाता है और भारत में तो क्रिकेट को भगवान की तरह पूजा जाता है। लेकिन आज के अपने इस आर्टिकल में बात करेंगे एक कमेंट की, जों हाल ही में इन दिनों सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जिसमें एक फैन्स ने भारतीय टीम के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान के करियर बर्बाद करने का आरोप। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर लगाया है। जानते है इसके बारे में विस्तार से

Mahendra Singh Dhoni ruined Irfan Pathan's career fans got angry

जैसा की आप सब जानते ही है की भारत में क्रिकेट के खेल को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है।  जहाँ एक तरफ भारतीय टीम अब अक्टूबर में होने वाले T20 वर्ल्डकप की तैयारी में लगी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ “लीजेंड्स क्रिकेट लीग” चल रही है। जिसमें सिर्फ वह प्लेयर शामिल है। जिन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। जैसे की भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर से लेकर पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान और वेस्ट इंडीज के पूर्व बैटसमैन ब्रेन लारा से लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज जेंदबाज ब्रेट ली। इस “लीजेंड क्रिकेट लीग” के मैच में अगर कोई अपने खेल से दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है तो वो है भारतीय टीम के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान। जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी और बैटिंग से सब को हैरान कर दिया है।

आपको हम बता दे की इरफ़ान पठान ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना लास्ट T20 मैच साल 2012 के खेला था। तब वह मात्र 29 साल के ही थे। उस समय भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी T20 टीम के कप्तान थे। लेकिन इसके बाद से वो मैदान में नजर नहीं आये। अगले महीने 27 अक्टूबर को इरफ़ान पठान का जन्मदिन है और वो अगले महीने 38 साल के हो जायेगे। इसी बीच इरफ़ान पठान के एक फैंस ने ट्वीट करते हुए धोनी पर आरोप लगाया और कहा की इरफ़ान पठान के करियर को धोनी ने बर्बाद कर दिया है। उस फैंस ने लिखा की “जब भी मैं इन “लीजेंड्स लीग मैच” में इरफान पठान को देखता हूं! तो मैं धोनी और उनके मैनेजमेंट को और भी ज्यादा कोसता हूं! मैं यकीन नहीं कर पाता हूं कि इरफ़ान पठान ने अपनी 29 साल की उम्र में आखिरी व्हाइट बॉल फॉर्मेट (वनडे-टी20) खेला था। इरफान के साथ यह बिल्कुल भी सही नहीं हुआ है। प्लेइंग-11 में नंबर-7 परफेक्ट पॉजिशन होती है और कोई भी टीम यहां इरफान जैसे प्लेयर को खिलाना चाहेगी। मगर टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा और स्टूअर्ट बिन्नी को उनसे ऊपर मौका दिया गया”।

इसके बाद से ये ट्वीट सोशल मीडिया में मानो आग की तरह फ़ैल रही हो। लेकिन इसके जवाब में इरफ़ान पठान ने अपने इस फैंस के ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए लिखा की “इसके लिए किसी को भी कसूरवार मत ठहराओ! आपके प्यार के लिए धन्यवाद साथ ही इरफान ने दिल वाली इमोजी भी बनाकर अपने फैंस को भेजी। इरफ़ान पठान के अपने इस फैंस को प्यारा सा जवाब को भी बेहद सराहा गया है और लोग इरफ़ान पठान की जमकर तारीफ कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *