हमारा भारत देश धार्मिक अनुष्ठानों और अध्यात्म के लिए जाना जाता है और हमारे यहाँ सालभर में कुछ न कुछ त्योहार आते ही रहते हैं। जिसमें से एक त्योहार है करवा चौथ का। जिस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है और उनकी लंबी उम्र के लिए कामनायें करती है। इसलिए आज के अपने इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है की करवा चौथ के दिन भूलकर भी ना करें ये काम नहीं तो पति को झेलना होगा परेशानियां। जानते है इसके बारे के विस्तार से
हमारे देश में सनातन हिंदू धर्म संस्कृति में पति को परमेश्वर माना जाता है। इसलिए पत्नियां पति की सेवा में लगी रहती हैं और हिंदू धर्म मे पति की सेवा को परम धर्म ही माना गया है। जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और ईश्वर से अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती है और अपनी पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखती है।
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की करवा चौथ हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। लेकिन इस साल 2022 में करवा चौथ कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को आ रही है। करवा चौथ की शुरुआत इस साल 13 अक्टूबर को देर रात 1 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 14 अक्टूबर को 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।
अगर बात करें की इस साल करवा चौथ का शुभ मुहर्त कब है। तो हम आपको बता दे की इस साल करवा चौथ का शुभ मुहर्त 13 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम के 7 बजकर 09 मिनट तक रहेगा और करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय रात के समय 8 बजकर 09 मिनट है।
करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और भगवान शिव और उनके बेटे कार्तिकेय की तस्वीर के आगे पूजा करती है। महिलाओ कों करवा चौथ के दिन रात में चंद्रदर्शन के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत का पारण करना होता है। चंद्रमा को अर्घ्य देते समय महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्राथना करती है। इसके बाद ही महिलाएं भोजन ग्रहण कर सकती है। ऐसी मान्यता है कि अगर करवा चौथ व्रत के दिन शादीशुदा महिलाएं पूरी तरह से सज धज के 16 श्रृंगार करके पूजा भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करती है। तो उन्हें अमर सुहाग का वरदान प्राप्त होता है।